फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डाकघर में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, दंपती पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स थाना क्षेत्र का मामला, सेना के जवान से की थी जालसाज
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स पुलिस ने डाकघर में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दंपती के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इसमें झरनाटोला गायत्रीनगर निवासी सुमन देवी और उसका पति शैलेंद्र कुमार शामिल हैं। सुमन गैंग की सरगना है। उसपर जालसाजी के सात केस दर्ज हैं जबकि पति पर पांच केस है। सेना के जवान से उन्होंने जालसाजी की थी जिसमें केस दर्ज हुआ था। अब उसी मामले में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई है।
कुनराघाट के झरना टोला निवासी व सेना से रिटायर्ड जोगिंदर प्रसाद ने इनके ऊपर केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपने मोहल्ले की रहने वाली सुमन देवी पत्नी शैलेंद्र जो कि डाकघर कुनराघाट बतौर एजेंट कार्य करती है। उसके माध्यम से एक आरडी खाता सात दिसम्बर 2017 को खोला था। हर माह 6,000 रुपये जमा करने के लिए सुमन को देता था। सुमन रुपये लेती थी लेकिन जमा नहीं करती थी। आरडी खाता का समय पूर्ण होकर भुगतान लेने का समय आया तब पोस्ट ऑफिस जाकर पास बुक मांगा कर छपवाया तो पता चला कि उसने पूरे रुपया खाते में जमा नहीं किया है। खाते में सिर्फ 175459/-रुपया जमा किया है बाकि रुपये स्वयं खर्च कर दिया है। पोस्ट मास्टर के पास 24 मार्च 2023 को शिकायत की। पोस्ट मास्टर के सामने लिखित रूप से सुमन ने यह लिखकर दिया कि 20 अप्रैल 2023 तक रुपये वापस कर दूंगी। उसने एसबीआई रेलवे काॅलोनी के खाता का चेक भी दिया लेकिन चेक बाउंस हो गया और रुपये वापस नहीं किए। उसके पति शैलेंद्र से संपर्क किया तो वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए यह कहने लगे कि रुपये नहीं है जो करना है कर लो। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और पति-पत्नी पर चार्जशीट दाखिल की। अब दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सुमन देवी पत्नी शैलेंद्र कुमार निवासी लालगंज गायत्रीनगर झरना टोला गैंग की सरगना है। उसके ऊपर सात केस दर्ज है। वहीं, उसके पति शैलेंद्र कुमार पर पांच केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम .... एसटी तिराहे पर स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान देवी की प्रतिमा ।

मां तुझे प्रणाम .... एसटी तिराहे पर स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान देवी की प्रतिमा ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें