पनियरा। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे बभनौली जंगल से नटवा जाने वाले मार्ग पर बभनौली बुजुर्ग के पास चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 बोरा गेहूं, पांच लीटर वाला 12 डिब्बा सोयाबीन तेल, सरसों तेल दो लीटर की 18 बोतल व 15 किलो का एक टीन, 15 लीटर प्लास्टिक का एक डब्बा तेल, दो एमएल 210 शीशी, नौ बोरा नमक के साथ एक कार, एक तमंचा व दो चाकू बरामद कर जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार युवकों में बृजेश साहनी निवासी जिंदापुर टोला केवटनवा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर, विष्णु निषाद निवासी तेनुहारी थाना गीडा गोरखपुर, कमलेश उर्फ कल्ले व अजय उर्फ खदेरू साहनी, रामदयाल निवासी बोकटा टोला डिहवा थाना गीडा गोरखपुर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि विभिन्न थानों में बृजेश के ऊपर चार, कमलेश के ऊपर 33, विष्णु के ऊपर 18, अजय पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उनके साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेंद्र यादव, उप निरीक्षक ओमजीत पटेल, पवन कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, पंकज सिंह, रणजीत सिंह व राजेंद्र यादव शामिल रहे।