फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मच्छरों पर फॉगिंग बेअसर, निगम अब लार्वी साइडल का करेगा छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
नालियों और ठहरे हुए पानी पर होगा छिड़काव
विज्ञापन

मच्छरों के लार्वा को मारने के लिए होगा प्रयोग
गोरखपुर। मानसून सीजन में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। फॉगिंग का मच्छरों पर अधिक असर नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम अब मच्छरों के लार्वा को मारने के लिए लार्वी साइडल के छिड़काव का निर्णय लिया है। लार्वा के मरने से मच्छरों की संख्या में कमी आएगी। इसके लिए निगम रोस्टर बना रहा है।
नगर निगम मच्छरों को मारने के लिए कई प्रयास कर रहा है। निगम मच्छरों को मारने के लिए सबसे अधिक फॉगिंग पर जोर देता है। निगम की जांच में सामने आया है कि मच्छरों में फॉगिंग का असर पहले की तुलना में कम हो गया है। निगम अब फॉगिंग के साथ मच्छरों के लार्वा को मारने के लिए नई दवा का प्रयोग करने जा रहा है।
विज्ञापन

निगम मच्छरों को मारने के लिए लार्वी साइडल का छिड़काव करेगा। इस दवा का छिड़काव नालियों, पानी रुकने वाले स्थान पर किया जाएगा। दावा है कि जब मच्छर के लार्वा ही मर जाएंगे तो मच्छरों की संख्या में कमी आ जाएगी।
...
डीजल बॉल का प्रयोग भी होगा
निगम पानी एकत्र होने वाली जगहों पर डीजल बॉल का प्रयोग करेगा। साथ ही इन स्थानों पर डीजल बॉल भी डाली जाएगी। बॉल के प्रयोग से तेल पानी के ऊपर एक लेयर बना देगा। इससे इस लेयर में मच्छर बैठकर अंडे नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन

...
कोट
लार्वी साइडल का छिड़काव पानी एकत्र होने वाली जगह और नालियों में किया जाएगा। इसका प्रयोग सफल रहा है। लार्वी साइडल से लार्वा मच्छर बनने से पहले ही मर जाएंगे।
- दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें