फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुबह कोहरा, दोपहर में निकली धूप, अब एक हफ्ते तक शुष्क रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन की बारिश के बाद मौसम हुआ साफ
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में आएगी 3-4 डिग्री की कमी
गोरखपुर। बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान ''''मोंथा'''' और उसके बाद अरब सागर से आई ठंडी पुरवा हवा के असर से तीन दिनों तक बारिश के बाद रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर होते-होते धूप निकल आई। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, अब एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, ''''मोंथा'''' का असर समाप्त होने के बाद अब पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई गई है, जिससे सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के उत्तरी भागों में बादलों की आंशिक आवाजाही बनी रह सकती है। इसी दौरान पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा पड़ेगा, जो दिन चढ़ने के साथ समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

-
तापमान:
अधिकतम – 28.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.9 डिग्री कम)
न्यूनतम – 20.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक)
आर्द्रता: अधिकतम 96 प्रतिशत, न्यूनतम 64 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें