फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डेरवा-बैरिया मार्ग पर बाढ़ का पानी

विज्ञापन
डेरवा-बैरिया मार्ग पर चढ़ा राप्ती नदी का पानी। 
विज्ञापन
डेरवा-बैरिया मार्ग पर फिर चढ़ा बाढ़ का पानी, ज्ञानकोल में कटान रोकने का काम शुरू
विज्ञापन

बड़हलगंज/चिल्लूपार। राप्ती नदी के रविवार को बढ़े जलस्तर का असर सोमवार को डेरवा-बैरिया मार्ग पर दिखा। इस सड़क पर तीसरी बार पानी चढ़ा है। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, सोमवार को जलस्तर में सात सेंटीमीटर की कमी है, वहीं, सरयू नदी का जलस्तर स्थिर है। इससे नदी का पानी मंगलवार तक उतर जाने की संभावना है।
एक पखवारे से राप्ती और सरयू नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव बना हुआ है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से पिछले सप्ताह 20 से अधिक गांव बाढ़ से घिर गए थे। पानी हटने के बाद हर जगह स्थिति सामान्य भी हो गई थी। इसके बाद रविवार को फिर जलस्तर बढ़ने से सोमवार को डेरवा-बैरिया मार्ग पर पानी चढ़ गया।
विज्ञापन

ज्ञानकोल गांव के पास बचाव कार्य शुरू

ज्ञानकोल गांव के सटे नदी की धारा कटान करती हुई आगे बढ़ने लगी है। सोमवार को सिंचाई विभाग के विशेषज्ञों ने कटान स्थलों पर बचाव कार्य शुरू कर दिया। बता दें कि ज्ञानकोल और बगहा देवार गांव के पूरब लगातार हो रही कटान से कृषि योग्य भूमि नदी निगल रही है, वहीं दोनों गांव के अस्तित्व पर भी संकट का साया मंडराने लगा है। इन जगहों पर नदी का दबाव बना हुआ है। ज्ञानकोल गांव के पास आबादी और नदी के बीच की दूरी महज 25 मीटर शेष बची है।
विज्ञापन

बचाव कार्य करा रहे सहायक अभियंता सुधांशु सिंह और जेई सुनील कुमार सिंह ने कहा कि ज्ञानकोल गांव को बचाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। कटान स्थलों की निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें