फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मृत महिला को जिंदा दिखा जमीन की रजिस्ट्री की कोशिश के आरोपी पांच जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
मृत महिला को जिंदा दिखा जमीन की रजिस्ट्री की कोशिश करने वाले जालसाज पुलिस की गिरफ्त में ।
विज्ञापन
मृत महिला के नाम पर फर्जी पेन व आधार कार्ड बनाकर खोल दिए थे खाते
विज्ञापन

जालसाजी में शामिल लेखपाल के खिलाफ चल रही जांच, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने छह वर्ष पहले मर चुकी महिला को जिंदा दिखाकर जमीन रजिस्ट्री कराने की कोशिश के आरोपी पांच जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। पहचान बांसगांव के कनइचा निवासी संतोष कुमार व अमित राय, देवरिया के एकौना भटौली निवासी वाहिद अली, बड़हलगंज के सराय महुलिया निवासी सन्नी कुमार और बड़हलगंज के नेवादा निवासी चंद्रावती के रूप में हुई है। वहीं मामले में नामजद लेखपाल जगदीश प्रसाद की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भिजवा दिया है।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सिंघड़िया निवासी महेश्वर मिश्र की मां चंद्रावती का 23 मार्च 2019 में देहांत हो चुका है। उनकी मां के नाम पर खोराबार ब्लाॅक के ग्राम तालकंदला में जमीन है, जिसका अभी वरासत नहीं हुआ था। कुछ जालसाजों ने उनकी मां के नाम से फर्जी पेपर, आधार कार्ड, पैन कार्ड बनवा कर बैंक ऑफ इंडिया में खाता खोल लिया। बताया जा रहा है कि किसी दूसरी महिला को खड़ा करके फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे। इसके बाद उनकी जमीन को फर्जी दस्तावेज के सहारे बेचने की कोशिश करने लगे। बैंक कर्मियों ने उन्हें बताया कि उनकी मां के नाम से खुले खाते में नामिनी बांसगांव के कनइचा निवासी संतोष कुमार है। यहीं नहीं जालसाजों ने उनकी मां के नाम से दर्ज जमीन को वरासत कराने के लिए राजस्व विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन कराकर 31 जुलाई 2025 को तालकंदला के लेखपाल जगदीश प्रसाद को दे दिया, उन्होंने ने कहा कि एक सप्ताह में हो जाएगा। अन्य आरोपियों के साथ लेखपाल की भी भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी राजकरन नय्यर से की थी। पुलिस की जांच में आरोप सही पाए जाने पर हलका लेखपाल जगदीश प्रसाद, संतोष कुमार, वाहिद अली, अमित कुमार राय, सन्नी कुमार, चंद्रावती पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार देर रात संतोष कुमार, अमित कुमार राय, वाहिद अली, सन्नी कुमार और चंद्रावती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने चारों का कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस संबंध में एसपी सिटी का कहना है कि मामले में आरोपी बनाए गए लेखपाल की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें