फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 25 लाख रुपये के जेवर लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, नेपाल घूमकर आए- बेफिक्री में धराए

Sat, 10 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि कर्मी से करीब 25 लाख रुपये के जेवर लूटने के बाद उसे सुरक्षित ठिकाने लगाने के बाद सभी आरोपी भाग निकले। पांचों आरोपी नेपाल बृहस्पतिवार रात में घर आए। इसके बाद जिला छोड़कर भागने की योजना बनाकर पांचों अपने घर पहुंचे। लेकिन, पुलिस इनके पल-पल की गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। घर आकर बाहर जाने की फिराक में थे कि सभी की गिरफ्तारी कर ली गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के साथ एसपी सिटी व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉल मार्किंग सेंटर के कर्मी से 25 लाख रुपये के जेवर लूटने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवर व घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया है। हालांकि अभी एक आरोपी भागा हुआ है।
विज्ञापन


शहर के जीके टावर सर्राफा भवन के सामने स्थित हॉल मार्किंग सेंटर के कर्मी समीर कुशवाहा से बुधवार को राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर, मछली गली के पास बदमाशों ने 25 लाख रुपये के जेवर लूट लिए थे। जेवर एक थैले में रखकर समीर कुशवाहा जा रहे थे।

घटना के बाद एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने एसओजी, स्वॉट व राजघाट थाने की टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। लूट के बाद सभी आरोपी नेपाल भाग गए थे। वहां से घर आकर फिर भागने की योजना बना रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी और सीओ कोतवाली ने किया पर्दाफाश
शुक्रवार को एसपी सिटी अभिनव त्यागी और सीओ कोतवाली ने पुलिस ऑफिस में घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में लूट में शामिल आरोपियों की शिनाख्त हुई। इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें लूट की योजना करन चौधरी ने बनाई थी। वहीं गहने को लूट कर भागने वाला एक आरोपी भागा हुआ है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

ये हुए गिरफ्तार
एसपी सिटी ने बताया कि राजघाट के बर्फखाना निवासी करन चौधरी, कोतवाली के शाहमारूफ निवासी सरफराज आलम उर्फ नदीम, अनुज शर्मा, घंटाघर मोहल्ला निवासी आदित्य शर्मा व छोटे काजीपुर शिव मंदिर निवासी रजत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद सभी नेपाल भाग गए थे।

वहां से चोरी चुपके घर पहुंचे और फिर कहीं भागने की योजना बना रहे थे। इसी बीच पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से लूटी गई 25 लाख रुपये के जेवर व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर लिया। पांचों से पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया गया है। अभी एक आरोपी की तलाश जारी है। घटना के समय वह कर्मी से जेवर का थैला लूटकर भाग निकला था।

नेपाल से बृहस्पतिवार रात घर आए थे पांचों आरोपी
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि कर्मी से करीब 25 लाख रुपये के जेवर लूटने के बाद उसे सुरक्षित ठिकाने लगाने के बाद सभी आरोपी भाग निकले। पांचों आरोपी नेपाल बृहस्पतिवार रात में घर आए। इसके बाद जिला छोड़कर भागने की योजना बनाकर पांचों अपने घर पहुंचे। पांचों आरोपी भागने वाले ही थे कि मुखबिर की सूचना पर तीनों टीमों ने एक-एक कर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें