हरपुर-बुदहट थाने में 11वीं की छात्रा ने युवक के खिलाफ दी तहरीर
सहजनवां। हरपुर बुदहट क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने एक युवक के खिलाफ थाने में जाकर तहरीर दी है। छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया अब शादी से इनकार कर रहा है। सहजनवां पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र के एक युवक का हरपुर बुदहट के एक गांव में रिश्तेदारी है। युवक हमेशा यहां आता-जाता रहता था। इस दौरान 11वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ दिन बाद छात्रा शादी करने की जिद्द करने लगी तब युवक के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने भी छात्रा से संबंध तोड़ लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष समझौता नहीं करता है तो युवक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।