फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौरीचौरा में रेकी करने के शक में मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा इलाके में फोटो खीचने व रेकी करने के शक में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोगों पर चौरीचौरा थाने में केस दर्ज किया गया है। दोनों ही मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक पक्ष के अवधपुर निवासी सनी निषाद ने पुलिस को बताया कि उनके भाई बलदेव निषाद की कुछ दिन से कोई रेकी कर रहा था। जब वह इस बारे में निगरानी करने लगे तो दो दिन पूर्व एक सफेद रंग की बोलेरो से लोग मिल गए। इसमें अशोक निषाद, संजीत निषाद, पवन आदि बैठे थे। वे उनके भाई का फोटो वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। कुछ लोगों की सूचना पर पहुंचे और विरोध किया तो नाराज होकर मारने लगे। बीच-बचाव करने उनके भाई आए तो उन्हें शिकायत करने पर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। दूसरे पक्ष से अशोक निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तरकुलहा मोड़ पर ठेले पर वह पकौड़ी खा रहे थे। तभी अवधपुर निवासी सूरज निषाद, सनी निषाद, राजकुमार, गोविंद, सुजीत अचानक चारपहिया गाड़ी से आए और गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें