गीडा। थाने में तैनात एक सिपाही के पैसा मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है। जांच के बाद जिम्मेदार कार्रवाई का दावा कर रहे हैं। सोमवार को पूरे दिन यह चर्चा का विषय बना रहा।
पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने गीडा क्षेत्र के एक युवक से सात लाख रुपए में थार गाड़ी दिलाने का वादा किया था। पैसा लेने के बाद भी गाड़ी नहीं मिली तो मौखिक शिकायत पर गीडा थाने में करीब एक माह पहले पंचायत भी हुई थी। इसके बाद लिखा पढ़ी में सिपाही का पैसा वापस करने का करार हुआ। इसी दौरान गीडा थाने में तैनात एक सिपाही का ऑडियो वायरल हो गया है। ऑडियो में सिपाही पिपरौली चौकी पर तैनात दूसरे सिपाही से मिलकर धन देने की बात कर रहा है। उधर से पांच हजार देने का वादा किया जा रहा है। सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि जांच कर रही हूं। जो दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।