पिपराइच इलाके में हुई थी घटना, पुलिस कर रही जांच
पिपराइच। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों के घर में घुस कर पिता व पुत्री की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पिपराइच पुलिस ने पांच अज्ञात समेत 10 आरोपियों पर हत्या की कोशिश, मारपीट की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के पिपरा चुरामन निवासी पीड़िता गुड्डी देवी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 26 फरवरी की शाम 6:30 बजे गांव के ही धर्मेंद्र, ओमकार, प्रिंस, धर्मेंद्र का भांजा मुकेश, धर्मेंद्र के साले एवं पांच अज्ञात पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडा, ईंट पत्थर के साथ घर में घुस गए। आरोप है कि उनके पति प्रदुमन और पुत्री माधुरी को मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध पर उन्हें भी पीटा। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए घटना की जांच पड़ताल कर रही है।