फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 14 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के ग्राम तिलौरा में जमीन कब्जा को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 14 के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहजनवां थाना क्षेत्र के तिलौरा निवासी एक पक्ष के पट्टू ने पुलिस को बताया पैतृक जमीन गांव में है। खानगी बंटवारा के आधार पर अन्य सह खातेदार अपने जमीन पर काबिज हैं। संजय ने जमीन का बैनामा कराया है। जहां बैनामा है वहां जमीन कब्जा न कर बीच में कर रहे हैं। विरोध पर उन लोगों ने लाठी-डंडे व ईंट से मारकर मुझे व मेरे परिवार को घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर संजय, सुग्रीव, राहुल, साहिल, कविता, नेहा, करिमा, शिवकुमारी, रेखा के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के संजय ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक, लेखपाल पुलिस की मौजूदगी में जमीन का सीमांकन कर निशानदेही किए। जिसे पट्टू ने उखाड़कर फेंक दिया। विरोध पर पूरे परिवार के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीटने लगे। पुलिस ने तहरीर पर पट्टू, पत्नी इंदू, पट्टू के लड़के, विनोद, सनी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें