फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती में डूब रहे बुजुर्ग को पीएसी के जवानों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट किनारे राप्ती नदी में नहाने के दौरान एक बुजुर्ग अचानक डूबने लगे। बाढ़ राहत के लिए नदी के पास लगाई गई पीएसी में तैनात मुख्य आरक्षी ने बुजुर्ग को डूबता देख अपने साथियों के साथ नदी में छलांग लगाकर उनकी जान बचाई। बुजुर्ग की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी शंकर गुप्ता के रूप में हुई। बुजुर्ग की जान बचाने पर कर्मियों की आम जन ने खूब प्रशंसा की। सेनानायक आनन्द कुमार ने कर्मियों से मिलकर उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे साहसी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


26वीं वाहिनी पीएसी बी दल (बाढ़ राहत दल) के अलग-अलग प्लाटून गोरखपुर मंडल के विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ड्यूटी में तैनात है। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी सत्य नारायण पाल ने एक बुजुर्ग को राप्ती नदी, रामघाट नौसढ़ में डूबता देखा। तत्काल बचाव अभियान चलाते हुए मुख्य आरक्षी सत्य नारायण पाल व सच्चिदानंद यादव ने जान दांव पर लगाकर नदी में छलांग दी और डूबते हुए बुजुर्ग को बचा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें