फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खूंटा के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

Thu, 31 Oct 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। क्षेत्र के मिर्जापुर सुग्गाटारी में खूंटे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मिर्जापुर सुग्गाटारी निवासी अखिलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को शाम करीब 6:30 बजे बाजार से घर लौट रहा था। खूंटा से टकराकर बाइक सहित जमीन पर गिर गया। उसके बाद उन्होंने खूंटा लगाने वाले भगवान दास से शिकायत की तो आरोपी ने गाली देते हुए मारपीट की। अखिलेश की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने बुधवार को मिर्जापुर के 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं, दूसरे पक्ष से शांति देवी पत्नी भगवान दास निषाद की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें