फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमबीबीएस छात्रों और मनबढ़ों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बाहर चाय और सिगरेट पीने के दौरान हुआ विवाद
विज्ञापन

गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर सोमवार रात दो बजे चाय की दुकान पर छात्रों और क्षेत्र के मनबढ़ युवकों के बीच मारपीट हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के पहुंचने के सूचना पर सभी भाग गए। मामला सिगरेट और चाय पीने दौरान कहासुनी होना बताया जा रहा है।

बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के मेन गेट के पास सामुदायिक शौचालय के समीप एक चाय की दुकान है। जहां रात में मेडिकल छात्र चाय पीने जाते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के कुछ छात्र दुकान पर सिगरेट और चाय पी रहे थे। इसी समय झुंगिया कस्बे से पांच से छह मनबढ़ युवक नशे में बाइक लेकर पहुंचे और दुकानदार से सिगरेट मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी बात को लेकर मनबढ़ युवकों व मेडिकल छात्रों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मनबढ़ युवकों ने मेडिकल छात्रों को पीट दिया। किसी छात्र ने हॉस्टल के ग्रुप में मारपीट की सूचना भेज दी। इसके कुछ ही मिनटों में बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल से निकलकर चाय की दुकान पर पहुंच गए और मनबढ़ों को दौड़ाकर पीटने लगे। आसपास के दुकानदार यह देख दुकानें बंद कर भाग निकले। सूचना मेडिकल चौकी पुलिस के पास पहुंची। इसके पहले ही छात्र और मनबढ़ युवक भाग चुके थे। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें