फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला शिक्षक पर किन्नर से भेदभाव का आरोप, जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नर ने डीएम, एसएसपी, महिला आयोग में दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की एक महिला शिक्षक पर किन्नर से भेदभाव करने का आरोप लगा है। इसको लेकर शुक्रवार को कैंपस में जमकर हंगामा हुआ। पीड़िता किन्नर उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (यूपीसेक) से जुड़ी है और बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर कार्यरत है। उसने डीएम, एसएसपी, महिला आयोग में भी ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।

घटना बृहस्पतिवार की बताई जा रही है, जब सरदारनगर में एचआईवी संक्रमितों की पहचान के लिए एक शिविर आयोजित किया गया था। इसमें यूपीसेक के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पीड़िता किन्नर भी इस कैंप का हिस्सा थी। आरोप है कि स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में तैनात महिला शिक्षक ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक लैब टेक्नीशियन को कैंप में जाने की अनुमति नहीं दी, जबकि उसका काम सैंपल लेकर एचआईवी संक्रमण की जांच करना था। इससे कैंप का कार्य प्रभावित हुआ। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने महिला शिक्षक को कॉल कर इस मुद्दे पर बात की, तो उन्होंने भड़कते हुए कहा कि वह किन्नर से बात नहीं करतीं।
विज्ञापन

इसपर शुक्रवार को पीड़िता मेडिकल कॉलेज पहुंची और सीधे महिला शिक्षक से मिलने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चली गई। वहां मामला गर्म गया और कुछ कर्मचारियों ने किन्नर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़िता मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मिलने पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद पीड़िता मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी गई और महिला शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। इसके बाद उसने डीएम, एसएसपी, महिला आयोग समेत कई जगहों पर ईमेल कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और एक सदस्य ने पीड़िता से संपर्क भी किया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल ने कहा कि पीड़िता का ईमेल मिला है। यह गंभीर मामला है। दोनों पक्षों से संवाद किया जाएगा। ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें