महिला सिपाही को निलंबित कर शुरू हुई विभागीय जांच
गोरखपुर। पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही ने ट्रांसफर के लिए झूठी कहानी रच दी। उसने अपना तबादला कराने के लिए एक फर्जी व्यक्ति से डीआईजी (पुलिस उपमहानिरीक्षक) को फोन करवा दिया। जब इसकी हकीकत सामने आई, तब एसएसपी ने महिला सिपाही को निलंबित कर उसकी विभागीय जांच शुरू करा दी।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइंस में तैनात महिला सिपाही गोरखपुर से महराजगंज जिले में ट्रांसफर करवाना चाहती थी। इसके लिए उसने एक व्यक्ति से डीआईजी को फोन करवाया, जिसने खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी का पदाधिकारी बताया और महिला सिपाही के ट्रांसफर की सिफारिश की। सिफारिश सुनते ही डीआईजी को शक हुआ। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी तुरंत एसएसपी को दी और जांच के आदेश दिए। जांच में जब काॅल करने वाले व्यक्ति की पहचान की गई, तो सच्चाई चौंकाने वाली थी। फोन करने वाला किसी पार्टी पदाधिकारी नहीं था। बस महिला सिपाही की मदद करने के लिए उसने फोन किया था।