फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर सिकरीगंज पर लगाया बदसलूकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक की जांच में कम छुट्टी देने पर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया
विज्ञापन

जांच पूरी के बाद होगी कार्रवाई, सिपाही गलत मिली तो उस पर भी हो सकती है कार्रवाई
गोरखपुर। सिकरीगंज थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच एसपी साउथ को सौंपी हैं। हालांकि, प्राथमिक जांच में छुट्टी कम मिलने पर ही आरोप लगाए जाना ही सामने आया है। खबर है कि जांच पूरी होने के बाद महिला सिपाही के गलत मिलने पर उस पर भी कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन


महिला सिपाही ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि थाने पर उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है। उसकी ऐसी ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे वह परेशान हो सके। इसकी शिकायत थानेदार से की तो वह बदसलूकी करने लगे। प्रार्थना पत्र आते ही अफसरों के कान खड़े हो गए। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच एसपी साउथ को दी थी। एसपी के शुरुआती जांच में पता चल कि महिला सिपाही ने एक महीने की छुट्टी का आवेदन किया था और त्योहार व दूसरे वजहों की वजह से इतनी छुट्टी संभव नहीं थी। इस वजह से उसने प्रार्थना पत्र दे दिया है। अब एसपी इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। अब उनकी रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले में कार्रवाई तय मानी जा रही है, क्योंकि इससे पुलिस की किरकिरी भी खूब हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें