फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शोहदे से तंग छात्रा ने छोड़ा कोचिंग, सहमी छात्रा ने छोड़ दी थी पढ़ाई- केस दर्ज

Wed, 19 Jun 2024 06:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच इलाके में रहने वाली छात्रा शाहपुर क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जाती थी। शोहदा उससे आए दिन छेड़खानी करता था, जिससे परेशान होकर उसने पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद भी वह नहीं माना। सोमवार की रात वह छात्रा के घर पहुंच गया। शोर मचाने पर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा के नाना ने पिपराइच पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी नतिनी शाहपुर इलाके के खजांची में कोचिंग पढ़ने जाती थी। शाहपुर इलाके के रेल विहार कॉलोनी निवासी दिव्यम उसे परेशान करता था, जिससे तंग आकर उसने काेचिंग जाना बंद कर दिया।

सोमवार की रात आरोपी घर में घुस कर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर उसके मामा पहुंचे तो जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। आरोप है कि वह छात्रा के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें