फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी को खोजने पिता को ट्रेन से भेज दिया मुंबई... दरोगा बोले- मैं हवाई जहाज से आता हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस नहीं पहुंची, चार दिन बाद थक-हार कर घर आए गए पिता, बेटी संग अनहोनी की आशंका जताई
विज्ञापन

सात जुलाई से लापता है किशोरी, 10 जुलाई को रामगढ़ताल थाने में दर्ज हुआ अपहरण का केस
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी सात जुलाई को घर से छोला-भटूरा खाने निकली और लापता हो गई। पुलिस ने 10 जुलाई को केस दर्ज कर जांच शुरू की तो मुंबई में किशोरी की लोकेशन मिली। आरोप है कि इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत के बाद पुलिस ने पिता को मुंबई में एक पता देकर भेज दिया। पिता का आरोप है कि दरोगा ने कहा कि तुम ट्रेन से पहुंचकर खोजो, हम हवाई जहाज से आएंगे। पिता एक रिश्तेदार के साथ मुंबई में चार दिन भटकता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
जानकारी के अनुसार, बांसगांव का मूल निवासी एक परिवार रामगढ़ताल क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता है। दंपती चाय और समोसा की दुकान चलाते हैं। उनके चार बच्चे हैं जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी कर चुके हैं। सबसे छोटी बेटी पास में ही एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। मां ने बताया कि सात जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे उनकी 13 वर्षीय बेटी घर के पास ही छोला-भटूरा खाने गई थी। इसके बाद वापस नहीं आई। देर तक नहीं आने पर उसकी तलाश की। कई खोजते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परेशान पिता ने बेटी संग अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पिता बोले- 13 जुलाई को आजाद नगर पुलिस चौकी से आया फोन
रामगढ़ताल थाने में 10 जुलाई को किशोरी के अपहरण का केस दर्ज हुआ। पिता का कहना है कि केस दर्ज होने के तीन दिन बाद 13 जुलाई को आजाद नगर पुलिस चौकी से दरोगा का फोन आया। उनके बुलाने पर चौकी पर गए। दरोगा ने बताया कि किशोरी की लोकेशन मिली है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिये बेटी से बात कराई। बेटी से पूछा कि कहां हो, वह बोली पता नहीं। कैसे पहुंची इस पर जवाब दिया, ये भी नहीं जानकारी है। इसके बाद किसी महिला ने उधर से बात करते हुए कहा कि आप लोग बच्ची से काम कराते हैं, उसे परेशान करते हैं। इस पर पिता गिड़गिड़ाते हुए बोले बच्ची को वापस कर दो। इसके बाद कॉल कट गई।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और सड़क पर गुजारी रात
पिता का आरोप है कि दरोगा ने समय गंवाए बिना ही मुंबई पहुंचने को कहा। यह भी कहा कि वह पीछे से हवाई जहाज से आएंगे। वह अपने साले के साथ 13 जुलाई को ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। ज्यादा रुपये नहीं थे। पत्नी के पास रखे 16 हजार रुपये लेकर गए थे। वहां पनवेल पहुंचकर बेटी की तलाश की। वहां रेलवे स्टेशन के आसपास और सड़क किनारे रात गुजारी। वहां चार दिन में 11 हजार रुपये खर्च हो गए। बेटी नहीं मिली तो वह वापस आ गए। पुलिस मदद के लिए नहीं पहुंची।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बच्ची को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें