सरदारनगर। एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर के अहिरवाती टोला में दबंगों ने फौजी के पिता से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अवकाश पर घर आए सैन्यकर्मी ने थाने में सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
किसान रामदौड़ यादव के दोनों बेटे धनंजय व प्रमील सैन्य कर्मी हैं। सैन्यकर्मी धनंजय ने बताया कि उनके बुजुर्ग माता-पिता घर पर ही रहते हैं। आरोप है कि उनके दोनों चाचा पिता को गुमराह कर पैतृक जमीन बेच दी। इसके बाद उन रुपये से एक जमीन खरीद बराबर बांटने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं किया। पिता ने जब विरोध किया तो बीते 21 जुलाई को दोनों चाचा ने अपने बेटों संग मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। थाना निरीक्षक एम्स संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।