फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक की पीटकर हत्या के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
रामगढ़ताल में हत्या के आरोपी गिरफ्तार।
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके का रहने वाला था युवक
विज्ञापन


गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में चोर समझकर युवक की पिटाई कर हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल लिया। आरोपियों की पहचान कठउर निवासी बन्हू निषाद और उसके बेटे पंचम निषाद के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भिजवा दिया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक गुलरिहा इलाके के खजांची चौराहा, हरसेवकपुर नंबर एक के झझवां टोला निवासी 32 वर्षीय सुनील चौहान चार बहनों में सबसे बड़ा था। छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी तीन साल से अलग रह रही थी। वह शाहपुर इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में बहनोई के घर रहकर डेकोरेशन का काम करता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब आठ बजे सुनील घर से निकला था। वह मोबाइल भी घर पर छोड़ गया था। देर रात तक न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह सूचना मिली कि वह जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है। परिजनों के मुताबिक, सुनील ने बताया था कि कुछ लोगों ने उसे ईंट-डंडों से पीटा है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें