फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मकान पर कब्जा जमाने की नीयत से परिवार को पीटा, नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन गांव में दबंगों ने एक मकान पर कब्जा जमाने की नीयत से हमला बोल दिया। घटना में पीड़िता, उसका पति व बेटा-बहू घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नौ पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बड़गहन गांव निवासी विद्यावती पत्नी जगरनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता स्व. रामहित का मकान व जमीन वसीयत के आधार पर उसे मिली थी। मकान में लगभग 28 वर्ष से उसका परिवार रहता है। इस मकान को पड़ोसी रामचंद्र यादव पुत्र दलसिंहार ने पिता के किसी संबंधी के माध्यम से झांसे में लेकर एग्रीमेंट करा लिया था। आए दिन मकान पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। 30 मार्च को भी कब्जा करने की नियत से विपक्षी रामचंद्र, धरमनाथ, मनोज, विनोद, प्रमोद, सीमा, पूजा, रीमा, राजू एकसाथ गोल बनाकर घर पर चढ़ आए। मारपीट की और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। गीडा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें