फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कट्टरपंथियों ने मुंबई में दी सीएम योगी को धमकी, केस दर्ज

Mon, 29 Sep 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुंबई में कुछ कट्टरपंथियों ने मंच से खुलेआम सीएम को जान से मारने की धमकी दी। यह सिर्फ व्यक्तिगत हमला नहीं बल्कि सनातन धर्म, हिंदू समाज और पूरे राष्ट्र की सुरक्षा पर सीधा खतरा है। हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने चेताया कि मुख्यमंत्री योगी करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सम्मान के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में आयोजित एक सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जानलेवा धमकी दिए जाने के बाद पूरे हिंदू समाज में गहरा आक्रोश है। मामले में विश्व हिंदू महासंघ सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने थाना कैंट में प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुंबई में कुछ कट्टरपंथियों ने मंच से खुलेआम सीएम को जान से मारने की धमकी दी। यह सिर्फ व्यक्तिगत हमला नहीं बल्कि सनातन धर्म, हिंदू समाज और पूरे राष्ट्र की सुरक्षा पर सीधा खतरा है। हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने चेताया कि मुख्यमंत्री योगी करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सम्मान के प्रतीक हैं।

ऐसे हमले पूरे राष्ट्र को चुनौती देने के बराबर हैं। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि धमकी देने वालों और मंच पर उपस्थित साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संंबंध में थानाप्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें