फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक दिन पहले ही शुरू करा दी खोदाई, बाद में लगाया सूचना बोर्ड.. आज से डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग के निर्माण का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। छात्रसंघ चौराहा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने वाली 860 मीटर लंबी सड़क पर निर्माण के चलते शुक्रवार से डायवर्जन लागू है। यह डायवर्जन सुबह नौ बजे से रात में नौ बजे तक प्रभावी होगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को ही खोदाई से इस सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया।
17.34 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट रोड के तहत आरसीसी नाला और कलवर्ट पुलिया का निर्माण होना है। इसके लिए नगर निगम ने डायवर्जन लागू करने की तारीख 29 अगस्त शुक्रवार तय कर यातायात पुलिस को पत्र लिखा था। लेकिन ठेकेदार ने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही छात्रसंघ चौराहे के पास खोदाई शुरू करा दी। इससे विश्वविद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगने लगा। स्मार्ट रोड योजना में 09.50 करोड़ रुपये सड़क व नाला निर्माण और 07.84 करोड़ रुपये भूमिगत हाई वोल्टेज बिजली लाइनों पर खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों व निजी गाड़ियों के लिए रूट बदले
छात्रसंघ भवन चौराहे पर चल रहे नाला निर्माण के चलते यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। इससे भारी वाहनों से लेकर तीन व चार पहिया वाहनों तक के आवागमन पर नई व्यवस्था तय की गई है। यह डायवर्जन निर्माण कार्य पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा।

रोडवेज डिपो से लखनऊ व वाराणसी की ओर जाने वाली बसें

विश्वविद्यालय चौराहा- मोहद्दीपुर-पैडलेगंज चौराहा होकर जाएंगी
भारी वाहन-विश्वविद्यालय चौराहा-मोहद्दीपुर-पैडलेगंज चौराहा होते हुए गंतव्य की ओर बढ़ेंगे
पैडलेगंज चौराहा से रोडवेज की कचहरी जाने वाली बसों को छोड़ अन्य सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
ये वाहन भी मोहद्दीपुर -पैडलेगंज चौराहा के रास्ते डायवर्ट होंगे।

तीन/चार पहिया वाहनों के लिए डायवर्जन
सुबह 09 बजे से रात 09 बजे तक
विश्वविद्यालय चौराहा से छात्रसंघ भवन चौराहा की ओर जाने वाले छोटे वाहन आवश्यकतानुसार डायवर्ट होंगे।
ये वाहन व्ही-पार्क राजकीय उद्यान कट-मोहद्दीपुर चौराहा-पैडलेगंज होकर गंतव्य तक जाएंगे।
यह डायवर्जन एंबुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें