फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गर्मी में खाना भी नहीं पच रहा, बढ़े डायरिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिन-रात गर्मी में उबल रहे लोगों को खान-पान का विशेष ख्याल रखना होगा। इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टर बता रहे हैं कि गर्मी तेज होने के चलते खाना जल्द खराब होता है। इस मौसम में चार घंटे पहले का बना खाना खराब हो चुका होता है, जबकि लोग होटल या सड़क पर लगी दुकानों से कुछ न कुछ खाते रहते हैं। वहां सुबह का बना खाना शाम तक गर्म कर बिकता है, जो डायरिया की वजह बन रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में हर दिन 70 से 80 मरीज डायरिया, पेट दर्द, सीने में जलन आदि की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। ओपीडी में भी ऐसे ही मरीजों की भीड़ है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार बताते हैं कि आजकल ओपीडी में आधे मरीज पेट से संबंधित बीमारियों की वजह से आ रहे हैं। इतनी गर्मी में तेल, मसालेदार और गरिष्ठ भोजन देर से पचता है। इसके अलावा सामान्य खाना भी अगर 4 घंटे बाद खाया जाए, तो वह खराब हो चुका होता है।
फिजिशियन डॉ. प्रशांत अस्थाना बताते हैं कि बहुत से लोग सुबह आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं और फिर उसे दोपहर या शाम को पकाते हैं। ऐसा करना भी हानिकारक है। ऐसे ही लोग सब्जी, दाल, मिठाई आदि भी फ्रिज में रखकर बाद में खाते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक है। खाना हमेशा ताजा बना हुआ ही खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें