फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन कब्जा व धमकी का आरोप लगाकर किन्नरों ने थाने में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज थानाध्यक्ष ने 28 जून को समाधान दिवस में विवाद को सुलझाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

बड़हलगंज। छपिया उमराव के एक व्यक्ति पर भूमि कब्जा करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को किन्नरों ने बड़हलगंज थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर धनउगाही और विपक्षी का साथ देने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने 28 जून को समाधान दिवस पर विवाद के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी शांत हुए और थाने से चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, छपिया उमराव की रहने वाली रमावती देवी ने बड़हलगंज थाने में तहरीर दी थी। इसमें गांव के एक व्यक्ति पर भूमि कब्जा करने और धमकी देने का आरोप लगाया। इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था। रमावती देवी किन्नरों के साथ थाने पहुंचीं, जिसमें उनका एक बेटा भी शामिल था। थानाध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला राजस्व का है, एसडीएम के यहां जाइए। यह सुन महिला के साथ गए किन्नर उग्र हो गए और प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर धन उगाही का आरोप लगाने लगे। महिला के बेटे ने कहा कि हलका पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाया था, वह तो आ गए लेकिन दूसरा पक्ष नहीं आया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि 28 जून शनिवार को समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें