सहजनवां (गोरखपुर)। डेढ़ माह पहले एक किन्नर पर हुई फायरिंग मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज किन्नरों का समूह मंगलवार रात सहजनवा थाने पहुंचा और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने की बात पर हंगामा करने लगे। एसओ ने समझाने का प्रयास किया तो अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। इससे करीब 10 मिनट तक हाईवे पर वाहन रुक गए। पुलिस ने लाठी भांजकर हाईवे से हटाया और फिर थाने ले जाकर समझा बुझाकर वापस भेजा। इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल रहा।
मंगलवार को प्रिया किन्नर के साथ पांच-छह किन्नर रात करीब नौ बजे सहजनवां थाने पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। किन्नरों ने डेढ़ माह पहले हुई फायरिंग में तहरीर देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित किन्नर अर्धनग्न होकर चौराहा पर पहुंच गए और हाईवे पर वाहनों को रोक दिया। हाईवे जाम होते ही पुलिस कर्मियों ने किन्नरों को हटाना शुरू किया।