फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वदेशी मेले में उद्यमियों, कारीगरों व हस्तशिल्पियों को मिलेगा मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला रोजाना सुबह साढ़े 10 बजे से रात आठ बजे तक चलेगा
विज्ञापन




गोरखपुर। चंपा देवी पार्क में यूपी ट्रेड शो की तरफ से आयोजित स्वदेशी मेले का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। स्वदेशी मेला के माध्यम से जनपद स्तर पर उद्यमियों, कारीगरों व हस्तशिल्पियों को अपने उत्पाद बेचने का सशक्त मंच उपलब्ध होगा।



स्वदेशी मेले में सांस्कृतिक विभाग व अन्य संस्थाओं के माध्यम से कई प्रकार की कलाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। डीएम दीपक मीणा के अनुसार, स्वदेशी मेला रोजाना सुबह साढ़े 10 बजे से रात आठ बजे तक चलेगा।
विज्ञापन




यह मेला ‘वोकल फार लोकल’ की भावना को सशक्त करने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उद्यमियों व शिल्पकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मेले में करीब सवा सौ स्टाल लगाए जाएंगे। इनमें से कुछ स्टालों पर जनहित से जुड़े विभिन्न विभागों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित रहेंगी।



उद्योग विभाग के उपायुक्त गौरव मिश्रा ने बताया कि चंपा देवी पार्क में आयोजित हो रहे मेले में कई प्रकार के स्वदेशी उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्तुएं, टेराकोटा, खादी, हैंडलूम, हर्बल उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग इकाइयां, स्टार्टअप और एमएसएमई उद्यमियों के स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन किए व अखंड ज्योति को भी प्रणाम किया। गोरखनाथ मंदिर के आचार्यों के वैदिक मंत्रोचारण के बीच सीएम योगी ने गुरु गोरक्षनाथ को पुष्प माला अर्पण कर लोक कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के क्रम में सीएम योगी अपने गुरु ब्रह्मलीन पूर्व महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने गुरु को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया व पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें