फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला : 152 को मिले नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारत सरकार की ओर से रेलवे प्रेक्षागृह में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें डाक विभाग, रेलवे, एसबीआई, एसएसबी आदि विभागों में 152 युवाओं को नौकरी मिली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी हुआ। पीएम ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा हो रहा है। नियुक्ति पत्र मिलने पर युवाओं के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है।
मोदी सरकार सपनों को हकीकत में बदल रही है। हर युवा को रोजगार मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि सांसद रवि किशन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक श्रीराम चौहान, महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के नोडल अफसर पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें