फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भीषण गर्मी में रुलाने लगी बिजली, फॉल्ट से हराम हुई नींद

Mon, 10 Jun 2024 05:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी में जब जरूरत बढ़ी तो बिजली रुलाने लगी है। कहीं लोकल फॉल्ट से बिजली बेहाल कर रही है तो कहीं लो वोल्टेज के कारण पंखे भी हवा नहीं दे रहे हैं। हालत यह है कि बिजली गुल होने से रात में सोने के बजाए लोग कॉलोनियों में टहलने को मजबूर हो रहे हैं। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहद्दीपुर रोड के पास शनिवार रात 10:30 बजे अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट होने से सहारा इस्टेट की बिजली कट गई, उसके बाद रात करीब दो बजे खोराबार क्षेत्र से सहारा इस्टेट के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी गई। इस कारण करीब 1200 घरों के लोगों की नींद पूरी नहीं हुई, क्योंकि इन्वर्टर भी जवाब देने लगे। रविवार सुबह 11 बजे बिजली निगम के कर्मचारियों ने फॉल्ट को ढूंढ लिया, लेकिन शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरी नहीं।
विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के लक्ष्मीपुर फीडर में जंपर कट गया, इस कारण करीब 1000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस फीडर से जुड़े उपभोक्ता पूरी रात सो नहीं पाए। रात में सोने की बजाए लोग कॉलोनियों में टहलते रहें। रानीबाग क्षेत्र के पथरा में रविवार सुबह 6 बजे एबीसी केबल जलने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। वहां पर दोपहर एक बजे आपूर्ति शुरू हो सकी है। इस दौरान करीब 200 घरों के लोगों को दिन में गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

रुस्तमपुर क्षेत्र में शनिवार रात 11:30 बजे बिजली कटी और एक बजे बिजली आई, जबकि उसके बाद बार-बार बिजली आती-जाती रही। क्षेत्र के पान दुकानदार उमाशंकर ने बताया कि बिजली कटौती के कारण रात में नींद पूरी नहीं हुई। कार चालक मनोज यादव ने बताया कि नींद पूूरी न होने के कारण वाहन चलाने में डर लग रहा है कि झपकी आई तो जान चली जाएगी।
विद्युत उपकेंद्र खोराबार के दिव्यनगर, आवास विकास कॉलोनी, बिछिया आजादनगर में लो वोल्टेज से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में एसी, कूलर काम नहीं कर रहे हैं, जबकि पंखे से भी हवा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


कोट
भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई है। जहां भी लोकल फॉल्ट हो रहा है, वहां प्रयास करके जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
- आशु कालिया, मुख्य अभियंता
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें