गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जं. स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के साथ प्लेटफार्म संख्या-04 एवं 05 को बंद करने के परिप्रेक्ष्य में ब्लाक देने के लिए गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय किया है। गोरखपुुर से होकर गुजरने वाली ट्रेन 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी सहित कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
गोरखपुर से 12 जून से 26 जुलाई तक चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जौनपुर-वाराणसी जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दिया गया है। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 16.18 बजे पहुंचकर 16.20 बजे छूटेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11 जून से 25 जुलाई, 2024 तक चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जं.-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दिया गया है। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 07.20 बजे पहुंचकर 07.22 बजे छूटेगी। गोरखपुर से 15 जून से 20 जुलाई तक चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दिया गया है। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 01.00 बजे पहुंचकर 01.02 बजे छूटेगी। गोरखपुर से 13 जून से 25 जुलाई तक चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग जौनपुर-वाराणसी जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दिया गया है। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 21.51 बजे पहुंचकर 21.53 बजे छूटेगी।
-