फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हरी झंडी दिखाकर इलेक्ट्रिक बस को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान और विधायक सरवन निषाद ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


सरदारनगर/चौरीचौरा। चौरीचौरा के भोपा बाजार चौराहे पर सोमवार को बारह बजे केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान और क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस रोजाना गोरखपुर-चौरीचौरा-गोरखपुर के रूट पर संचालित की जाएगी।

इस दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस से चौरीचौरा के छात्रों, मजदूरों और अन्य लोगों को यात्रा में सहूलियत होगी। लंबे समय से स्थानीय लोग इलेक्ट्रिक बस की मांग कर रहे थे। चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती पर प्रतिदिन गोरखपुर से हजारों यात्री तरकुलहा मंदिर आते हैं। जल्द ही नई बाजार से भी गोरखपुर तक इलेक्ट्रिक बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि चौरीचौरा को इलेक्ट्रिक बस मिलने से ग्रामीणों को सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। चौरीचौरा विधानसभा में लगातार विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो सपना है उसको पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह, एआरएम महेश चंद, मुकेश कुमार, भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, दीपक जायसवाल दीपू, सुनील पासवान, राजकुमार गुप्ता, तारकेश्वर जायसवाल, विजय कुमार शाही व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें