फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती नगर में डेढ़ एकड़ में बनेगा इलेक्टि्रक बस डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती नगर के कार्यशाला की डेढ़ एकड़ जमीन पर इलेक्टि्रक बस डिपो बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से जानकारी मांगी गई थी जिसमें परिवहन निगम ने कार्यशाला में खाली डेढ़ एकड़ की जमीन के साथ अन्य जानकारी भी शासन को भेज दी। इसके बन जाने से शहर में दो इलेक्टि्रक बस डिपो हो जाएगा। इससे बसों की धुलाई व इसको चार्ज करने के लिए शहर के दूसरे छोर पर भी एक विकल्प मिल जाएगा। इससे समय की बचत होगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर के महेसरा में इलेक्टि्रक बस डिपो बनाया गया है। जहां बसें खड़ी होती हैं। यहीं चार्जिंग स्टेशन से बसोें को चार्ज किया जाता है। दूसरा इलेक्टि्रक बस डिपो राप्ती नगर केे कार्यशाला की जमीन पर बन जाने से शहर के दूसरे छोर पर भी कुछ बसों को खड़ा किया जा सकेगा। चार्जिंग स्टेशन भी यहां बनने से बस को यहीं चार्ज भी किया जा सकेगा। इसके साथ ही वॉशिंग प्लेटफॉर्म भी बनने से बस की धुलाई भी यहीं होगी व महेसरा बस डिपो जाने तक का समय बचेगा। यात्रियों को समय से बसें उपलब्ध हो सकेंगी। बस स्टेशन को चलाने में दो एमवीए का बिजली कनेक्शन भी लिया जाएगा।

वर्जन

राप्ती नगर के कार्यशाला की डेढ़ एकड़ जमीन पर इलेक्टि्रक बस डिपो बनाया जाएगा। शासन को पूरी जानकारी दे दी गई है। जल्द ही इस पर विचार कर कार्य शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें