फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। क्षेत्र में भागवत कथा सुनकर साइकिल से घर लौटते समय बाइक की ठोकर से घायल हुए बुजुर्ग रामप्रवेश सिंह की इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम मौत हो गई। बेटे अभिषेक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर टोला सहजनवा निवासी अभिषेक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिता रामप्रवेश सिंह गांव के पोखरहवा टोले पर दो नवंबर को भागवत कथा सुनने गए थे। कथा सुनकर रात करीब 10 बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। एक दिन बाद हालत गंभीर होने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आठ दिन इलाज के बाद घर लाया गया। 20 नवंबर की शाम छह बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें