गोरखपुर। कैंपियरगंज के सोनौरा बुजुर्ग गांव में एक 55 वर्षीय अधेड़ को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आरोप है कि पिटाई करने वालों में एक हिस्ट्रीशीटर भी है और उसने मुंह पर पेशाब भी कर दिया। पिटाई करने वाले पक्ष के एक किशोर ने कुकर्म का केस भी दर्ज कराया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मूकबधिर किशोर से कुकर्म करते पकड़े जाने के बाद बुजुर्ग की पिटाई की गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, सोनौरा बुजुर्ग गांव निवासी कम्मर सिंह पर गांव के ही एक किशोर की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। उसका कहना है कि उसे अकेला पाकर आरोपी कुकर्म किया। इस मामले में पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। लेकिन, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें कम्मर सिंह की बेरहमी से पिटाई करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। कम्मर की पत्नी ने दी तहरीर में लिखा है कि जमीन के विवाद में आरोपियों ने पति को बंधक बनाकर पीटा है और वीडियो वायरल कर दिया है।पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
..........
एक अधेड़ पर कुकर्म करने का केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में मारपीट करते लोग नजर आ रहे है, जो गैर कानूनी है। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी नार्थ