फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एआरटीओ की गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, गाड़ी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां में हो रही थी चेकिंग, भागने के दौरान डंपर ने मारी टक्कर
विज्ञापन

बीमा व टैक्स बकाए में 36 हजार चालान, गाड़ी सीज

गोरखपुर। सहजनवां क्षेत्र में बुधवार को वाहनों चेकिंग कर रहे एआरटीओ नरेंद्र यादव की गाड़ी में भाग रहे डंपर ने ठोकर मार दी। इससे सरकारी गाड़ी की हेड लाइट और बंफर टूट गया। डंपर को ग्रामीणों ने रोक लिया। डंपर का बीमा और टैक्स बकाया मिलने पर एआरटीओ ने 26 हजार का चालान कर गाड़ी को सीज कर दिया।

बताया जा रहा है कि एआरटीओ नरेंद्र यादव सहजनवां में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तेजी से भाग रहे डंपर को एआरटीओ ने पीछा कर पकड़ना चाहा। मुख्य सड़क से हटकर डंपर गली में निकल गया। पीछा करने के दौरान डंपर को सामने से स्थानीय लोगों ने रोक लिया। आनन-फानन में डंपर के ड्राइवर ने गाड़ी को पीछे किया, जिससे पीछे आ रही एआरटीओ की गाड़ी से टकरा गया। डंपर के कागजात की जांच करने पर बीमा और टैक्स बकाया मिला। विभाग की ओर से 26 हजार रुपये का चालान करने के बाद गाड़ी को सहजनवां थाने में सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ नरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को अवैध ऑटो के खिलाफ अभियान चलाना था परंतु डंपर की ठोकर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अभियान टाल दिया गया है। यह अभियान बृहस्पतिवार को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें