गोरखपुर। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर खंड के चिहेड़ू स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अमृतसर से 17 एवं 24 नवंबर को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 18 एवं 25 नवंबर को चलने वाली गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। अमृतसर से 22 से 27 नवंबर तक चलने वाली अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पूर्णिया कोर्ट से 24 से 29 नवंबर तक चलने वाली पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस और छपरा से 16 एवं 23 नवंबर को चलने वाली छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
वहीं शहीद कप्तान तुषार महाजन से 18 एवं 25 नवंबर को चलने वाली शहीद कप्तान तुषार महाजन-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा गोरखपुर से 20 नवंबर को चलने वाली गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी अंबाला कैंट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अमृतसर से 21 नवंबर को चलने वाली अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर अंबाला कैंट से चलाई जाएगी।
आज से तूर्तीपार में रुकेगी इंटरसिटी
गोरखपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तूर्तीपार स्टेशन पर कई ट्रेनों का स्टाॅपेज दिया गया है। बनारस से 15 नवंबर से प्रस्थान करने वाली बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव तुर्तीपार स्टेशन पर होगा। वहीं लखनऊ से 15 नवंबर से प्रस्थान करने वाली लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव भी तुर्तीपार स्टेशन पर होगा। गोरखपुर कैंट से 15 नवंबर से चलने वाली गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव तुर्तीपार स्टेशन पर दिया गया है।