फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर विवाद में घर में घुसकर मारपीट, सात का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। करमहां बुजुर्ग में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कमेंट को लेकर दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दोनों पक्षों के उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों के घर में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को रात के समय दुर्गा प्रतिमा ले जाते समय मस्जिद के पास डीजे का तार तोड़ने पर यह विवाद शुरू हुआ। गांव में पुलिस पिकेट तैनाती के बाद भी 10 अक्तूबर को बिजली के खंभे पर झंडा लगाने को लेकर दोबारा विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि छठ पर्व पर निकाले गए जुलूस का मस्जिद के सामने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। उस वीडियो पर सऊदी अरब कमाने गए दूसरे समुदाय के एक युवक ने हंसता हुआ इमोजी डाल दिया था। इसे लेकर दो समुदायों के युवकों ने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की।
सऊदी अरब से टिप्पणी करने वाले युवक के घर में घुसकर छह युवकों ने मारपीट किया और घटना का वीडियो बनाने का प्रयास करने पर मोबाइल भी छीन ले गए। युवती ने आरोपियों पर छेड़छाड़ व अभद्रता करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से पांच समेत सात लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें