गोरखपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के भिवानी स्टेशन पर वाशेबल एप्रन निर्माण कार्य के लिए ब्लाॅक दिए जाने के कारण गोरखपुर से 15 से 25 नवंबर तक चलने वाली गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रोहतक-भिवानी-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी बाईपास- हिसार के रास्ते चलाई जाएगी।
वापसी यात्रा में बठिंडा से 16 से 26 नवंबर तक चलने वाली बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग हिसार-भिवानी-रोहतक के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप भिवानी जं. के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर इस ट्रेन को पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
दो अतिरिक्त फेरा लगाएगी स्पेशल ट्र्रेन
गोरखपुर। छठ पर्व के बाद यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व से चलाई जा रही रक्सौल-अमृतसर-रक्सौल स्पेशल ट्रेन को 17 एवं 21 नवंबर को रक्सौल से और 19 एवं 23 नवंबर को अमृतसर से दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाया जाएगा।