फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दवा व्यापारी ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी- मौत पर परिजनों ने भी साधी चुप्पी

Tue, 25 Mar 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

तुषार के बहन की शादी हो चुकी है और वह मां के साथ घर में अकेले ही रहता था। सोमवार की सुबह सात बजे तुषार की मां स्कूल पढ़ाने के लिए चली गई और वह किसी काम से निकला था। थोड़ी देर बाद लौटने पर खुदकुशी कर ली। 9:30 बजे के करीब रिश्तेदार बबलू अग्रहरि उसके कमरे के सामने से गुजर रहे थे तो खिड़की से लटके हुए तुषार पर नजर पड़ी।
विज्ञापन
दवा व्यापारी तुषार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट इलाके के लालडिग्गी के पास स्थित मकान में सोमवार की सुबह थोक दवा व्यापारी तुषार अग्रहरि (24) ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले रिश्तेदार बबलू अग्रहरि ने शव देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


सुबह 9:30 बजे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मौत की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। लेकिन, तुषार के साथ काम करने वाले व्यापारियों ने एक महिला मित्र से कहासुनी की बात कही है। उनका कहना है कि काफी दिनों से महिला मित्र को लेकर तुषार परेशान चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, भालोटिया मार्केट में आनंद फार्मा के नाम से दुकान चलाने वाले थोक व्यापारी मनोज अग्रहरि की कोरोना काल में मौत हो गई थी। उसके बाद उनके इकलौता बेटे तुषार अग्रहरि ने व्यापार संभाल लिया। तुषार की मां शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाती हैं।
विज्ञापन


तुषार के बहन की शादी हो चुकी है और वह मां के साथ घर में अकेले ही रहता था। सोमवार की सुबह सात बजे तुषार की मां स्कूल पढ़ाने के लिए चली गई और वह किसी काम से निकला था। थोड़ी देर बाद लौटने पर खुदकुशी कर ली। 9:30 बजे के करीब रिश्तेदार बबलू अग्रहरि उसके कमरे के सामने से गुजर रहे थे तो खिड़की से लटके हुए तुषार पर नजर पड़ी।

इसके बाद उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में मौत के बाद से चीख पुकार मची है तो वहीं शाम में ही परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया।

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि परिजनों ने हत्या का कारण नहीं बताया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, रिपोर्ट में खुदकुशी की बात सामने आई है। परिजन अगर कोई प्रार्थना पत्र देते हैं तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें