फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती नदी में साथियों के साथ नहाने गए किशोर सहित दो लापता, खोजबीन जारी

Tue, 25 Mar 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

राप्ती नदी में नहाने के दौरान लापता किशोर गोलू यादव के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वह अनहोनी की आशंका में सहमे हुए है। गोलू यादव चार बहनों में तीसरे नंबर का है। उसके लापता होने के बाद परिजन व बहनें भी डरी हुई हैं। वहीं, अंकुश विश्वकर्मा चार भाइयों में तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन
लापता अंकुश विश्वकर्म, गोलू यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के संग बलुईगाड़ा मिर्जापुर राप्ती नदी के घाट पर नहाने गया एक युवक और एक किशोर गहरे पानी में चले गए। यह देख उनके साथ नदी में नहा रहे युवकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। कुछ देर में दोनों लापता हो गए।

विज्ञापन


युवकों से जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस एनडीआरएफ टीम के साथ नदी तट पर पहुंची और उनकी तलाश में जुट गई। देर शाम तक उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इधर, नदी में लापता किशोर व युवक के परिजन अनहोनी की आशंका में सहमे हुए हैं।

बेलीपार थाना क्षेत्र के क्योनरा गांव निवासी गोलू यादव (17) पुत्र बलदेव यादव और अंकुश विश्वकर्मा (19) पुत्र पप्पू विश्वकर्मा सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला। महावीर चौराहे पर चारों दोस्तों ने नाश्ता किया।
विज्ञापन


इसके बाद चारों बलुईगाड़ा मिर्जापुर राप्ती नदी के घाट पर नहाने का प्लान बनाया। साथ में गए दो दोस्त पीपा पुल पर वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए। वहीं गोलू व अंकुश नदी के किनारे पहुंचते ही नहाने के लिए नदी में कूद पड़े। नहाते-नहाते दोनों गहरे पानी में चले गए और नदी में डूबने लगे।

वीडियो बना रहे दोनों दोस्तों की नजर गई तो वह चिल्लाने लगे। अभी वह कुछ कर पाते दोनों नदी में लापता हो गए। घबराकर अंकुश के पिता पप्पू विश्वकर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन भागते हुए नदी तट पर पहुंचे।

पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम मोटर बोट लेकर नदी में उतर गई। देर शाम तक दोनों की खोज में एनडीआरएफ की टीम खाक खानती रही, लेकिन दोनों का नदी में कही पता नहीं चल सका। रात होने की वजह से एनडीआरएफ ने सुबह में नदी में उतरने की बात कह लौट गई।

गोलू व अंकुश के परिजनों का रोकर बुरा हाल, नहीं जले चूल्हे
राप्ती नदी में नहाने के दौरान लापता किशोर गोलू यादव के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वह अनहोनी की आशंका में सहमे हुए है। गोलू यादव चार बहनों में तीसरे नंबर का है। उसके लापता होने के बाद परिजन व बहनें भी डरी हुई हैं। वहीं, अंकुश विश्वकर्मा चार भाइयों में तीसरे नंबर का है।

देर रात तक दोनों के परिजन नदी तट पर जमे रहे। परिजन अभी भी तलाश में है। दोनों के घरों के अलावा गांव के कई घरों में रात में चूल्हा नहीं जला। खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि नदी में लापता युवकों की तलाश की गई, रात होने की वजह से एनडीआरएफ की टीम बाहर निकल आई। मंगलवार की सुबह से ही दोनों की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें