फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जनरल टिकट के लिए न हों परेशान..होल्डिंग एरिया में है मोबाइल यूटीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने त्योहार में सुगम यात्रा के लिए किए हैं खास इंतजाम
विज्ञापन

गोरखपुर। त्योहारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर, छपरा, सीवान, बलिया आदि सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं से युक्त होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 10, छपरा जं. स्टेशन पर आठ, सिवान स्टेशन पर सात, वारणसी पर तीन और बलिया स्टेशन पर दो मोबाइल यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) का भी उपयोग किया जा रहा है।

गोरखपुर स्टेशन पर बने पांच होल्डिंग एरिया में एक-एक मोबाइल अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा स्टेशन पर भी पांच मोबाइल यूटीएस लगाया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होल्डिंग एरिया में रेलवे कर्मचारी 24 घंटे यात्रियों का मार्गदर्शन, व्यवस्था बनाए रखने और सभी को सुरक्षित रूप से अपने घर तक पहुंचाने में जुटे हैं। यात्रा को सुगम बनाने के लिए देश भर में 6181 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर जं. स्टेशन पर (लगभग 2500 वर्ग मीटर) में 05, छपरा जं. स्टेशन पर (लगभग 600 वर्ग मीटर) में 02, सीवान स्टेशन पर (लगभग 450 वर्ग मीटर) में 02, बलिया स्टेशन पर 200 वर्ग मीटर एवं वाराणसी स्टेशन पर 190 वर्ग मीटर में 01-01 होल्डिंग एरिया बनाए गए है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर और मोबाइल अनरिजर्व्ड टिकटिंग सुविधाओं को भी बढ़ाया गया है। इसके अतिरिक्त अभिनव पहल के अंतर्गत गोरखपुर जं. स्टेशन पर 10, छपरा जं. स्टेशन पर 08, सिवान स्टेशन पर 07, वाराणसी स्टेशन पर 03 तथा बलिया स्टेशन पर 02 मोबाइल यूटीएस का भी उपयोग किया जा रहा है। गोरखपुर समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर मेडिकल बूथ स्थापित किए गए हैं, जिससे कि किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में तत्काल सहायता दी जा सके। राज्य सरकार, अग्निशमन विभाग और एंबुलेंस सेवाओं के साथ समन्वय स्थापित कर आपातकालीन सेवाओं को भी तैयार रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें