फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इशू हॉस्पिटल के डॉक्टर, संचालिका समेत नौ पर लगेगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्दे का इलाज करने के आरोप, पुलिस ने फिर से खोली फाइल
विज्ञापन

आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भिजवाया था जेल, संचालिका ने हाईकोर्ट से ले लिया था अरेस्ट स्टे
गोरखपुर। मुर्दे का इलाज करने के आरोप में इशू हॉस्पिटल के डॉक्टर, संचालक समेत नौ आरोपियों पर पुलिस ने फरवरी 2024 में कार्रवाई कर जेल भिजवाया था। एक साल बाद वह फाइल पुलिस ने फिर खोल दी है। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके लिए गैंगचार्ट तैयार कर लिया गया है। डीएम का अनुमोदन मिलने के बाद रामगढ़ताल थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज किया जाएगा।
अर्पित हॉस्पिटल पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने फिर इशू हॉस्पिटल की फाइल खोली है। वर्ष 2024 में इशू हॉस्पिटल पर कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल संचालिका रेनू के पति गगहा के रियावं निवासी नितिन यादव उर्फ सोनू, अमन यादव उर्फ मोनू, पार्वती नगर निवासी डॉक्टर रणंजय प्रताप सिंह, सिकरीगंज निवासी दिनेश कुमार, झुंगिया बाजार निवासी दीपू, पुरैया निवासी इंद्रजीत, 26वीं वाहिनी पीएसी निवासी सार्थक श्रीवास्तव, झुंगिया निवासी दीपक गुप्ता उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवाया था। संचालिका रेनू यादव पर भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन अरेस्ट स्टे लेने की वजह से गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 फरवरी को सीएमओ ने हॉस्पिटल की थी जांच
17 फरवरी 2024 को सीएमओ आशुतोष दुबे व एसीएमओ ने जिला प्रशासन की सूचना पर रुस्तमपुर रोड पैडलेगंज स्थित ईशू हाॅस्पिटल के पंजीकरण व मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान हास्पिटल में तीन मरीज भर्ती पाए गए। लेकिन मौके पर कोई भी चिकित्सक नहीं मिला। हाॅस्पिटल में मात्र पैरामेडिकल स्टाॅफ थे, जिनकी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा इन फार्मेसी थी। पैरामेडिकल स्टाॅफ ने अधिकारियों को यह बताया कि हाॅस्पिटल की संचालिका रेनू पत्नी नितिन यादव हैं। नितिन रियावं गांव का प्रधान है। हॉस्पिटल डॉ. रणंजय प्रताप सिंह के नाम से पंजीकृत है। हाॅस्पिटल संचालिका, उनके पति नितिन और उसका भाई अमन मरीज देख रहे थे। कोई डाक्टर एवं चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज की मौत हो गई थी। लेकिन संचालक नितिन व अमन ने मृतक के मुंह में ऑक्सीजन मास्क लगाकर उसे जीवित बताकर परिजनों से रुपये वसूल रहे थे। इसके बाद सीएमओ ने हॉस्पिटल सील कर केस दर्ज कराया था।

वर्जनबिना डॉक्टर के चल रहे हॉस्पिटल की संचालिका और अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। अब सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू की गई है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें