फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिपाही को सजा दिलाने के आश्वासन पर माने डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डॉ. अनुज सरकारी पर हमले के खिलाफ डॉक्टरों की प्रस्तावित हड़ताल एसएसपी के आश्वासन पर वापस ले ली गई। शनिवार सुबह 10 बजे सीतापुर आई हॉस्पिटल स्थित आईएमए कार्यालय में हुई बैठक में पहुंचे एसएसपी ने डॉक्टरों को आश्वस्त किया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ जार्चशीट जल्द कोर्ट में दाखिल कर उसे सजा दिलवाएगी। इसके अलावा आगे ऐसी कोई घटना न हो, इसको लेकर विशेष सतर्कता बरतेगी।
विज्ञापन




शुक्रवार को हुई घटना के विरोध में देर शाम आईएमए की आपातकालीन बैठक हुई थी, जिसमें शनिवार सुबह 6:00 बजे से आईएमए के सभी डॉक्टरों के अस्पतालों में हड़ताल का निर्णय लिया गया था। इसकी घोषणा होते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और रात में ही डॉक्टरों की मान-मनौव्वल होने लगी। रात में करीब 12 बजे यह निर्णय लिया गया कि सुबह 6:00 बजे से होने वाली हड़ताल स्थगित कर प्रशासन के साथ वार्ता होगी।



शनिवार सुबह 10 बजे आईएमए के सदस्य सीतापुर आई हॉस्पिटल में इकट्ठा हुए और अध्यक्ष डॉ. स्मिता जायसवाल की अगुवाई में बैठक शुरू हुई। इसके कुछ देर बाद ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी बैठक में पहुंचे और डॉक्टरों की नाराजगी को शांत करने के लिए अभियुक्त पर कड़ी से कड़ी धाराएं लगाकर समयबद्ध तरीके से सजा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद आईएमए अध्यक्ष ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव की तरफ से एसएसपी को पूरे घटनाक्रम से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन




इस दौरान डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. ओंकार राय, डॉ. पीसी शाही, डॉ. संतोष शंकर रे, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ. वाई सिंह, डॉ. शिव शंकर शाही, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. आरपी त्रिपाठी, डॉ. आरपी शुक्ला, डॉ. बबिता शुक्ला, डॉ. अमृता सरकारी, डॉ. आनंद छापड़िया, डॉ. अरुणा छापड़िया, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. प्रतिभा गुप्ता सहित शहर के 200 से भी ज्यादा वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें