फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू: एनएसएस के आठ स्वयंसेवकों का प्रीआरडी के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का शुक्रवार को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए।
विज्ञापन

चयन प्रकिया की शुरुआत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। एनएसएस समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्रीआरडी चयन की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में होती है। प्रथम चरण में महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय द्वारा अपने स्तर पर स्वयंसेवकों का चयन किया जाता है। इस चयन प्रक्रिया में गोरखपुर विश्वविद्यालय, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 9 जनपदों के स्वयंसेवक/ सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें से कुल 8 स्वयंसेवकों का चयन किया गया व चार स्वयंसेवकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित स्वयंसेवक/ सेविकाएं 10 नवंबर से 19 नवंबर 2024 तक बिरला इंस्टीट्यूट पटना बिहार में लगने वाले प्रीआरडी शिविर में प्रतिभा करेंगे। इसके बाद उनका चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें