फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रंगोली में दिव्या व शिवम, फोटोग्राफी में रश्मिका और आदर्श कुंवर विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू में पुस्तक महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोागिताओं के परिणाम घोषित
विज्ञापन

गोरखपुर। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) की ओर से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक से नौ नवंबर तक गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसके तहत 25-26 अक्तूबर को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिए गए।

चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में आदित्य गौंड प्रथम, शिव गुप्ता द्वितीय व विनायक कुमार श्रीवास्तव तृतीय रहे। युवा वर्ग में शिवम कुमार गुप्ता, वंश कुमार साहनी व जनार्दन यादव, वरिष्ठ वर्ग में निलय कुमार, आदित्य कुमार वर्मा व अजय कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसी तरह पोस्टर में कनिष्ठ वर्ग में श्रीजा शरण, सिद्धि और मो. फहान खान, युवा वर्ग में अंजलि मिश्रा, आयुषी वर्मा व खुशी विश्वकर्मा, रंगोली में कनिष्ठ वर्ग में दिव्या विश्वकर्मा, प्रियदर्शनी व सुकन्या, युवा वर्ग में शिवम कुमार गुप्ता, राकेश राजभर व रोहित प्रजापति, फोटोग्राफी के कनिष्ठ वर्ग में रश्मिका दुबे, शगुन यादव व तोशिका चौहान, युवा वर्ग में आदर्श कुंवर सिंह, उदय चौहान व सोनू गुप्ता, क्ले मॉडलिंग के कनिष्ठ वर्ग में अभिषेक सिंह, शुभम कन्नौजिया व श्रेया विश्वकर्मा, युवा वर्ग में देवानंद गुप्ता, शिवांगी पांडेय व जनार्दन यादव क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी विजेताओं को एक नवंबर को राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें