फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन साल में बनकर तैयार होगा मंडलीय कार्यालय, जल्द शुरू होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए : निर्माण के लिए फर्म का हुआ चयन, जल्द होगा अनुंबध
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित सिंचाई विभाग के नलकूप परिसर की नजूल की 13.53 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक एकीकृत मंडलीय कार्यालय भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा। जीडीए ने इसके लिए फर्म का चयन कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। टि्वन टॉवर की तर्ज पर एकीकृत मंडलीय कार्यालय भवन बनेगा।
परियोजना के लिए शासन से 316.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। इसके सापेक्ष 269.63 करोड़ रुपये में टेंडर किया गया है। इस कार्य के लिए मेसर्स इंद्रजीत मेहता कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम का चयन किया गया है, जो अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक सितंबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू करेगी। यह कार्य 39 माह में यानी 30 नवंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को स्थल का निरीक्षण कराने के साथ 10 दिन के भीतर अनुबंध प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



दफ्तर और आवास होंगे स्थानांतरित
निर्माण कार्य समय पर शुरू करने के लिए कमिश्नर अनिल ढींगरा के निर्देश पर नलकूप परिसर में संचालित सभी कार्यालयों को जीडीए टॉवर, गोलघर के चतुर्थ, पंचम और षष्टम तल पर 1600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थानांतरित किया जाएगा। नलकूप परिसर के विभिन्न श्रेणी के 69 आवास जीडीए की आवासीय कॉलोनियों वसुंधरा और लोहिया एन्क्लेव में शिफ्ट किए जाएंगे। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के अनुसार, स्थानांतरण से पहले इन भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, सफाई और कार्यालय खर्च का आकलन किया जा रहा है। कर्मचारियों को यह विकल्प भी दिया गया है कि वे वेतन के साथ मिलने वाले एचआरए का उपयोग कर स्वयं किराए पर आवास ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उपश्रम आयुक्त का कार्यालय सेवायोजन कार्यालय में शिफ्ट करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



वर्जन
ई-टेंडर के जरिये एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण के लिए फर्म का चयन किया जा चुका है। रेलवे स्टेशन रोड पर नलकूप परिसर की खाली जमीन पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। कार्यालय और आवास शिफ्ट करने की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें