फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोडवेज बसों का डायवर्जन, लखनऊ का बढ़ गया किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के कारण बंद हुआ अयोध्या-लखनऊ हाईवे
विज्ञापन

लखनऊ जाने वाले यात्रियों को 77 रुपये अधिक देना पड़ेगा किराया
गोरखपुर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए लखनऊ रूट पर भारी वाहनों का डायवर्जन कर दिया गया है। बस और ट्रक समेत किसी भी तरह के भारी वाहन बस्ती और अयोध्या होते हुए लखनऊ की ओर नहीं जाएंगे। इससे सबसे अधिक परेशानी रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ेगी। उन्हें बढ़ा हुआ किराया भी देना पड़ेगा।
दरअसल, बस्ती में स्थित भदेश्वरनाथ शिव मंदिर में सावन मास में श्रद्धालु अयोध्या से सरयू नदी का जल लेकर बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। सोमवार को होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इस रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। वाहन दूसरे रूट से लखनऊ समेत अन्य रूटों पर चलेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए रोडवेज की बसें मुख्य रूट से लखनऊ न जाकर दो दूसरी रूटों से चलाई जाएंगी। बताया कि एक रूट खलीलाबाद, मेंहदावल, बांसी, डुमरियागंज होते हुए लखनऊ जाएगी। वहीं दूसरा रूट खलीलाबाद से घनघटा से लिंक एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ की ओर जाएंगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर डिपो महेश चंद्र ने बताया कि रूट के डायवर्जन से लखनऊ की दूरी बढ़ जाएगी। ऐसे में यात्रियों को 77 रुपये अधिक किराया देना पड़ेगा। पहले गोरखपुर से लखनऊ को किराया 443 रुपये था, अब 520 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें