फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वरिष्ठता सूची पर रार...पांच विभागों के प्रोफेसरों ने दाखिल की आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित विभाग में चल रहे विवाद के बीच वरिष्ठता का मुद्दा तीन संकायों में गरमाने लगा है। विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के पांच विभागों के शिक्षकों ने अनंतिम वरिष्ठता सूची पर आपत्ति दर्ज कराई है। गणित विभाग में हालिया विवाद और लगातार आ रही आपत्तियों के बाद डीडीयू प्रशासन बैकफुट पर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

डीडीयू में करीब साढ़े तीन साल बाद बीते सात जुलाई को प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की वरिष्ठता सूची जारी की गई थी। उसके बाद से ही कई विभागों में तनाव दिखने लगा था। वरिष्ठता सूची पर आपत्तियों के केंद्र में प्रोफेसर ही हैं। आपत्ति दाखिल करने वाले ज्यादातर शिक्षक भी प्रोफेसर ही हैं।
प्रोफेसरों की तरफ से सबसे ज्यादा तीन आपत्तियां विज्ञान संकाय से आई हैं। तीनों आपत्तियां विज्ञान संकाय के अलग-अलग विभागों की हैं। कुछ विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की तरफ से भी आपत्ति दाखिल किए जाने की खबर है। आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अगस्त है। चर्चा है कि कई अन्य शिक्षक भी आपत्ति दाखिल करने को लेकर कानूनी सलाह ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें